गढ़वा में हैदराबाद से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Updated at : 12 Apr 2026 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा में हैदराबाद से लौटे युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

परिजनों के मना करने के बावजूद प्रेमिका से मिलने गया था युवक

विज्ञापन

परिजनों के मना करने के बावजूद प्रेमिका से मिलने गया था युवक प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में 24 वर्षीय अरुण कोरबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. रविवार को हैदराबाद से मजदूरी कर लौटे अरुण को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि अरुण के साथ मारपीट की गयी और संभवतः उसे जहर खिलाया गया. मृतक की मां अनीता देवी ने बताया कि अरुण रविवार को ही हैदराबाद से वापस आया था. घर लौटने के बाद वह डोल गांव जाने की जिद करने लगा. परिजनों ने उसे मना किया, लेकिन अरुण किसी की बात नहीं सुनकर सीधे अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया. आरोप है कि डोल गांव में महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट की, और इसी दौरान अरुण ने जहरीला पदार्थ खा लिया या उसे जबरन खिलाया गया. हालत बिगड़ने पर उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी. अरुण की पत्नी ललिता कुमारी ने बताया कि उनका 2021 में अरुण के साथ प्रेम विवाह हुआ था. शादी के कुछ समय बाद अरुण का संबंध तीन बच्चों की मां से हो गया. ललिता ने कहा कि उन्होंने बार-बार दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन अरुण ने उन्हें छोड़ने की धमकी दी. तंग आकर ललिता ने खुद काम करना शुरू किया था, ताकि अपना जीवन चला सके. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola