गढ़वा में चूहे मारने की दवा मिला दूध-रोटी खाने से 9 वर्षीय मासूम बीमार, अस्पताल में भर्ती

दूध रोटी खाते हुए बच्चा सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Garhwa News: गढ़वा जिले के गम्हरिया गांव में चूहे मारने के लिए दूध में मिलाई गई कीटनाशक दवा अनजाने में खाने से 9 वर्षीय एक मासूम की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है. इसे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चूहे मारने के लिए दूध में मिलाई गई कीटनाशक दवा को अनजाने में खाने से 9 वर्षीय मासूम की तबीयत अचानक बिगड़ गई. गंभीर हालत में परिजनों ने बच्चे को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.
क्या है पूरा मामला
परिजनों के अनुसार, घर में चूहों के बढ़ते आतंक से परेशान होकर उन्होंने दूध में चूहा मारने वाली कीटनाशक दवा मिलाकर रख दी थी. इसी दौरान घर में मौजूद 9 वर्षीय शिवम कुमार यादव ने अनजाने में उसी दूध के साथ रोटी खा ली. बाद में जब परिजनों ने देखा कि कीटनाशक मिला दूध कम हो गया है, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई.
बच्चे की हालत बिगड़ने पर मचा हड़कंप
परिजनों ने जब शिवम से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने वही दूध और रोटी खा ली है. यह सुनते ही परिवार के लोगों के हाथ-पांव फूल गए. बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत उसे रमना स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने शिवम को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है और उसका लगातार इलाज जारी है.
यह भी पढ़ें: गुमला में सरहुल पर्व के बीच युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, जंगल में मिला शव
यह भी पढ़ें: धनबाद में महिला के सड़ते शव के साथ पांच दिन फ्लैट में रहे परिजन, पुलिस ने किया बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










