East Singhbhum News : महिला कलाकारों ने छऊ नृत्य कर लूटी वाहवाही

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 22 May 2025 11:45 PM

विज्ञापन

महिला कलाकारों ने छऊ नृत्य कर लूटी वाहवाही

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड के महतोडीह गांव में बुधवार की रात में न्यू आंदोलन क्लब के तत्वावधान में महिला छऊ नृत्य का आयोजन हुआ. यहां महिला कलाकारों ने अपने आकर्षक नृत्य से समां बांध दिया. विभिन्न देवी-देवताओं का मुखौटा पहनकर महिला कलाकारों ने आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. महिला छऊ नृत्य देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. रात 10 बजे छऊ नृत्य शुरू हुआ, जो देर रात तक चला. इस छऊ नृत्य में पुंडरु आदिवासी सबर कल्याण महिला छऊ नृत्य पार्टी, पुरुलिया की उस्ताद गीता रानी सबर और दांदूडीह महाशक्ति महिला छऊ नृत्य पार्टी, पुरुलिया की सुचित्रा मांझी ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी. इस छऊ नृत्य में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आमंत्रित थे. उनकी गैर मौजदूगी में झामुमो नेता सोनाराम सोरेन, दुर्गाचरण मुर्मू, दुर्गा मुर्मू, विमल मार्डी, सुशील मार्डी, सामू टुडू, रोबिन किस्कू, दयाराम टुडू, रमेश मार्डी, सुराई मार्डी आदि शामिल हुए. न्यू आंदोलन क्लब महतोडीह के सदस्य संतोष, देव शरण, संदीप, अमित, सुकदेव, रामरंजन, तापस, अजय आदि ने छऊ नृत्य संपन्न कराने में अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola