East Singhbhum News : टाटा-रांची हाइवे पर मिले बाघ के पंजे के निशान

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 20 May 2025 12:13 AM

विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

टाटा-रांची हाइवे पर मिले बाघ के पंजे के निशान

विज्ञापन

जमशेदपुर, टाटा रांची नेशनल हाइवे पर बाघ के पंजो के निशान मिले हैं. इससे लोगों में हड़कंप मच गया है. खूंटी वन प्रमंडल के वनकर्मियों को सूचना मिली थी कि बाघ रांची प्रमंडल के जंगल से निकलकर रांची टाटा मुख्य मार्ग को पार कर फिर से रांची वन प्रमंडल के जंगल की ओर चला गया है. एनएच 33 स्थित रइसा मोड़ के हर्बल जंगल के पास बाघ के पदचिह्न मिले हैं. सूचना पर वनपाल प्रभात कुमार पाढ़ी, नितेश केशरी, रोशन श्रीवास्तव, अनल सिंह मुंडा, सिप्रिन टूटी व वन विभाग के कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया.

मौके पर बाघ के दर्जनों पंजों के निशान मिले, जिससे बाघ के मौजूद होने की आशंका बढ़ गई है. हालांकि अभी तक किसी ने बाघ को नहीं देखा है. इसके बाद से खूंटी वन प्रमंडल के अलावा दलमा के वन अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है. बाघ के पगमार्क मिलने की पुष्टि करते हुए खूंटी प्रमंडल के रेंजर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग को बाघ के पगमार्क मिलने की सूचना मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola