East Singhbhum News : ‘समाज व राष्ट्र के लिए खतरा हैं आतंकवाद व उग्रवाद’
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 22 May 2025 12:01 AM
‘समाज व राष्ट्र के लिए खतरा हैं आतंकवाद व उग्रवाद’
गालूडीह.सालबनी स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को आतंक विरोधी दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य समाज को आतंकवाद का दुष्परिणाम बताते हुए जागरूक करना रहा. सेमिनार में पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि हर साल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है. पूर्व पीएम की 1991 में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी. इस दिन का उद्देश्य आतंकवाद और हिंसा के खतरों और उनके प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. लोगों को आतंकवाद से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है. आतंकवाद व उग्रवाद समाज व राष्ट्र के लिए गंभीर खतरा हैं. इसे जड़ से समाप्त करना जरूरी है. छात्र-छात्राओं ने आतंकवाद व उग्रवाद को समाज के लिए अभिशाप बताया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के अध्यक्ष डॉ सुब्रत कुमार विश्वास, मुख्य वक्ता गालूडीह थाना के एसआइ मिथिलेश कुमार मौर्य, एएसआइ अजय बागे व जितेंद्र कुमार, साईं ट्रस्ट के निदेशक तन्मय सिंह सोलंकी व कॉलेज की प्राचार्य डॉ सुब्रा पालित ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया.
शिक्षा के अभाव में सही रास्ते से भटकते हैं युवा :
डॉ सुब्रतडॉ सुब्रत कुमार विश्वास ने कहा कि अफसोस है कि शिक्षा के अभाव में कुछ युवा सही रास्ते से भटक जाते हैं. हिंसा को अपनाते हैं और उग्रवाद या आतंकवाद की चंगुल में फंस जाते हैं. हमें शिक्षा के माध्यम से समाज में सद्भावना, सहयोग और समर्पण की भावना को उत्पन्न करना होगा. इससे समाज में शांति स्थापित होगी. प्राचार्य डॉ सुब्रा पालित ने कहा कि विद्यार्थियों व आसपास के लोगों को आतंकवाद व उग्रवाद के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना है. प्राध्यापक अनूप ठाकुर ने संचालन व प्राचार्य डॉ सुब्रा पालित ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर कॉलेज के प्राध्यापक अमित जाना, अनूप कुमार ठाकुर, सुंदरम प्रियदर्शी, संजीव कुमार तिवारी, राजेश्वर वर्मा, कार्यालय प्रमुख कमलेंदु राय, प्राध्यापिका डॉ मंजूश्री प्रमाणिक आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










