East Singhbhum News : समाज में बदलाव का अवसर प्रदान करता है रंगमंच

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 20 May 2025 11:48 PM

विज्ञापन

समाज में बदलाव का अवसर प्रदान करता है रंगमंच

विज्ञापन

पोटका. भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के 82वें स्थापना दिवस पर जमशेदपुर इप्टा द्वारा “शोषितों का रंगमंच ” विषय पर छह दिवसीय आवासीय कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को पोटका स्थित बालीजुडी पंचायत भवन में हुआ. शोषितों का रंगमंच लोगों का रंगमंच है. यह समाज में बदलाव का अवसर प्रदान करता है. इस कार्यशाला में विभिन्न आयु वर्ग के 30 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. दिल्ली से आये रंगमंच के कलाकार वंशिका पाल और नासिक की सीमा विश्वास कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षक की भूमिका में है. कार्यक्रम का समापन 25 मई की शाम बालीजुडी अखाड़ा में होगा. कार्यक्रम को पंचायत के मुखिया विदेन सरदार, धीरोल पुड़सी माझी रघुनाथ मुर्मू, केस्टो नगर माझी गणेश मुर्मू, ग्रामीणों और ढाई आखर प्रेम से जुड़े तमाम साथियों का सहयोग मिल रहा है. आवासीय कार्यशाला के शुभारंभ के मौके पर इप्टा झारखंड की महासचिव अर्पिता, गोमहेड आखड़ा के अभिनेता रामचंद्र मार्डी, अभिनेत्री और लोक गायिका उर्मिला हांसदा, प्रो अहमद बद्र, प्रो शेखर मल्लिक, तरुण कुमार, गणेश चंद्र मुर्मू, संजय मुखी, सुशांतो सीट व अन्य कलाकार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola