PM Modi in Jharkhand: घाटशिला में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा, उमड़ा सैलाब

PM Modi in Jharkhand: पीएम मोदी को सुनने के लिए झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में आयोजित जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी. आप भी देखें तस्वीरें.
PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला के मऊभंडार पहुंचेंगे. यहां पीएम मोदी जमशेदपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विद्युत वरण महतो के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. उनको सुनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सुदेश महतो की पार्टी आजसू के कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंचे थे. भाजपा समर्थक ने शरीर पर कमल के फूल की पेटिंग करवाई थी, तो आजसू समर्थक ने शरीर पर केला बनवाया था.

जमशेदपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद विद्युत वरण महतो के समर्थन में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में झारखंड भाजपा के नेताओं के साथ-साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी शामिल हुए.

घाटशिला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीषण गर्मी भी उनके उत्साह को कम नहीं कर पाई. कुछ लोग गर्मी से बचने के लिए छाता लेकर आए थे.

भाजपा के स्थानीय नेता अपने समर्थकों के साथ घाटशिला के मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में पहुंचे थे. पीएम मोदी के आने के पहले झारखंड के नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया.

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने मोदी विरोधी महागठबंधन I.N.D.I.A. पर निशाना साधा. उन्होंने झारखंड की महागठबंधन सरकार को दलित विरोधी करार दिया. कहा कि उसके मंत्रिमंडल में एक भी दलित मंत्री नहीं है.

अमर बाउरी ने जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे I.N.D.I.A. के प्रत्याशी पर भी गंभीर आरोप लगाए. कहा कि जमशदेपुर में इंडी अलायंस का उम्मीदवार टेंडर मैनेज करने वाले और कमीशनखोरों के सरगना हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले जनसभा को केंद्रीय जनजातीय मामलों के साथ-साथ कृषि मंत्रालय का प्रभार देख रहे खूंटी लोकसभा सीट के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने भी संबोधित किया. उन्होंने लोगों को बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद आदिवासियों के हित में कितने काम हुए.

जमशेदपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार विद्युत वरण महतो ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्षेत्र की आवाज संसद में उठाई है. 32 बार. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कान खोलकर सुन लें. संसद में मैंने एनएच का मुद्दा भी उठाया. सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए की सरकार जो कहती है, सो करती है. गरीबों के हित की बात एनडीए की सरकार ही करती है.
इसे भी पढ़ें
पीएम मोदी के आने से पहले झारखंड में एंटी नक्सल ऑपरेशन, घाटशिला में ऐसी होगी सुरक्षा व्यवस्था
पीएम मोदी आज झारखंड में, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, 19 IPS समेत इतने अफसर तैनात
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




