East Singhbhum News : कार की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, रेफर
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 30 May 2025 11:50 PM
कार की चपेट में आने से मजदूर गंभीर, रेफर
पटमदा.
बोंटा-बोड़ाम मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार मजदूर घायल हो गया. बोड़ाम के रागमागोड़ा निवासी महावीर गोप अपनी बाइक से मजदूरी के लिए जमशेदपुर जा रहे थे, जबकि कार जमशेदपुर से बोड़ाम की ओर जा रही थी. चिमटी गांव के पास अनियंत्रित कार ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है, इसके बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने घायल महावीर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. मौके से पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










