कोवाली थाना प्रभारी के खिलाफ सीएम से शिकायत होगा : संजीव
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 10 Jun 2026 12:06 AM
विज्ञापन
विधायक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठायेंगे
विज्ञापन
पोटका.
कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव निवासी करण बेरा द्वारा कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव पर उनके पिता श्यामा प्रसाद बेरा के साथ कथित मारपीट, झूठे मामले में फंसाने की धमकी और रुपये मांगने के लगाये गये आरोपों ने तूल पकड़ लिया है. इस बीच पीड़ित की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार मंगलवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचे और पीड़ित श्यामा प्रसाद बेरा का हालचाल जाना. विधायक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठायेंगे. उन्होंने अस्पताल के ऑर्थो विभाग का भी निरीक्षण किया. अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल परिसर में पान-गुटखा खाकर प्रवेश करने वालों पर रोक लगाने की बात कही. उन्होंने कहा कि इससे अस्पताल में गंदगी फैलती है और स्वच्छता प्रभावित होती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










