East Singhbhum News : राष्ट्र निर्माण में सशक्त स्तंभ है सीआरपीएफ : संजय कुमार

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : राष्ट्र निर्माण में सशक्त स्तंभ है सीआरपीएफ : संजय कुमार

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, राखा में आधुनिक सुविधाओं से लैस भवनों का उद्घाटन हुआ

विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने जवानों की सराहना की परिसर में पौधरोपण कर “एक घर, एक वृक्ष” का संदेश दिया

प्रतिनिधि, जादूगोड़ा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के राखा स्थित ग्रुप केंद्र में शुक्रवार को मेस, अस्पताल, भंडार भवन ट्रेडमैन शॉप और फैमिली क्वार्टर का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि यह समारोह देश की सुरक्षा में समर्पित जवानों के प्रति हमारी कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है.

सीआरपीएफ राष्ट्र निर्माण का सशक्त स्तंभ है. सीआरपीएफ के जवान हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में साहस और समर्पण से देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. चाहे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद हो, पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवाद हो या नक्सल-प्रभावित क्षेत्र.

अमरनाथ यात्रा व मणिपुर संकट में सीआरपीएफ की भूमिका सराहनीय

उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा, मणिपुर संकट, माओवादी व उग्रवाद से निबटने में सीआरपीएफ की भूमिका सराहनीय है. उन्होंने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है, तो सीआरपीएफ की तैनाती सबसे पहले की जाती है. यह बल की कार्यक्षमता और देश के विश्वास का प्रतीक है.

सीआरपीएफ को आधुनिक संसाधन उपलब्ध करा रही सरकार

मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमारने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने सीआरपीएफ को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहरायी. मौके पर सांसद विद्युत बरण महतो, सीआरपीएफ के अपर महानिदेशक (मध्य अंचल) अमित कुमार, महानिरीक्षक (निर्माण) शालिन, झारखंड सेक्टर के महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह उपस्थित रहे.

विमान दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना जतायी

मुख्य अतिथि ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया. पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जतायी. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया. अपर महानिदेशक अमित कुमार ने स्वागत भाषण में बल की उपलब्धियों और योजनाओं का उल्लेख किया.

केंद्रीय मंत्री ने जवानों के साथ किया भोजन

महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए परिसर में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की. “एक घर, एक वृक्ष” का संदेश दिया. समारोह के बाद बड़खाना (सामूहिक भोज) का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ने जवानों के साथ बैठकर भोजन किया. उनका उत्साहवर्धन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola