ePaper

East Singhbhum News : पांचपांडव में इंटेकवेल की मोटर खराब 1600 परिवारों के सामने जल संकट

Updated at : 26 Feb 2026 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : पांचपांडव में इंटेकवेल की मोटर खराब 1600 परिवारों के सामने जल संकट

विभाग ने मोटर की मरम्मत शुरू की

विज्ञापन

घाटशिला

. घाटशिला प्रखंड के पांचपांडव स्थित स्वर्णरेखा नदी के इंटेक वेल में तकनीकी खराबी आने से घाटशिला शहरी क्षेत्र की जलापूर्ति ठप हो गयी है. इस कारण गोपालपुर, घाटशिला और पावड़ा पंचायत के लगभग 1600 से अधिक परिवारों को जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है. दाहीगोड़ा जलमीनार तक पानी नहीं पहुंचने से घाटशिला, दाहीगोड़ा, नवाबकोठी, राजस्टेट सहित कई मोहल्लों में सप्लाई बाधित हो गयी है. बताया गया कि इंटेकवेल का मोटर ब्रेकडाउन हो जाने से नदी से पानी पंप नहीं हो पा रहा है.

परेशान उपभोक्ताओं ने विभाग से शिकायत की

जांच में पाया गया कि मोटर में लगा रबर पाइप का वॉशर टूट कर पाइप और मोटर में फंस गया, जिससे पूरा सिस्टम जाम हो गया. मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर पानी नहीं मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया और उपभोक्ताओं ने विभाग से शिकायत की. पेयजल आपूर्ति विभाग के ऑपरेटर मो जमीरुद्दीन ने बताया कि मोटर और पाइप में फंसे रबर के टुकड़ों के कारण पंप जाम हो गया है. मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है. नियमित बिजली आपूर्ति रही तो गुरुवार सुबह तक जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है, अन्यथा शाम तक किसी भी हालत में पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. पानी नहीं मिलने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है. शाम तक मरम्मत का कार्य जारी था.

वैकल्पिक व्यवस्था की उठी मांग:

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भविष्य में ऐसी समस्या से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि एक ही इंटेक वेल पर निर्भरता के कारण तकनीकी खराबी होने पर हजारों लोग प्रभावित हो जाते हैं, इसलिए अतिरिक्त इंटेक वेल या वैकल्पिक जलस्रोत विकसित किया जाना चाहिए. एक दिन पानी नहीं आने से ही लोगों को भारी परेशानी होती है, जबकि यहां कई दिनों से जलापूर्ति ठप है. फिलहाल लोगों की नजर मरम्मत कार्य पर टिकी है.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola