आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति वार्ता 2.0 की उम्मीद तेज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Apr 2026 10:05 PM
ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ आसिम मुनीर, फोटो- एएनआई
US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान तनाव कम करने की कोशिश में पाकिस्तान लगा है. इसी को लेकर सेना प्रमुख आसिम मुनीर बुधवार को ईरान पहुंचे. जबकि शहबाज सऊदी, कतर और तुर्कीये के दौरे पर हैं.
US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान की तनातनी के बीच पाकिस्तान एक्टिव हो गया है. पाक पीएम शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी आर्मी के चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ताबड़तोड़ विदेश दौरे पर हैं. मुनीर जहां शांति प्रयास के तहत ईरान पहुंचे हैं. वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को सऊदी अरब, कतर और तुर्कीये की आधिकारिक यात्राओं पर गये हैं. दोनों की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत की संभावना बन रही है.
आमेरिका ईरान के बीच शांति वार्ता में शामिल है पाकिस्तान
आसिम मुनीर ईरान की यात्रा पर हैं. पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि यह दौरा अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता प्रयासों का हिस्सा है. मुनीर के नेतृत्व में जो पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचा है उसमें गृह मंत्री मोहसीन नकवी भी शामिल हैं. ISPR के अनुसार यह टीम तेहरान में मौजूदा कूटनीतिक प्रयासों के तहत बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी.
सऊदी अरब, कतर और तुर्कीये दौरे पर शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) भी आधिकारिक विदेश दौरे पर हैं. बुधवार को सऊदी अरब, कतर और तुर्कीये की यात्रा पर रवाना हुए. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार इन यात्राओं में द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.
मध्यस्थता की कोशिशें तेज
पाकिस्तानी ओर से दावा किया जा रहा है कि उसका पूरा कूटनीतिक अभियान अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म कराने के प्रयासों का हिस्सा है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ईरान और अमेरिका में दूसरे दौर की वार्ता हो सकती है, जिसके लिए पाकिस्तान सक्रिय भूमिका निभाने में लगा है.
फेल हो गई थी पहले दौर की वार्ता
बीते दिनों पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत हुई थी, लेकिन वह बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई. 21 घंटे की मैराथन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला. इसके बाद ट्रंप ने होर्मुज की नाकाबंदी कर दी. इससे दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा हो गया. अब एक बार फिर ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता की संभावना बन रही है.
Also Read: होर्मुज स्ट्रेट पर राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, कहा- शी जिनपिंग खुशी से लगा लेंगे गले
ईरान में 47 दिनों से इंटरनेट ब्लैकआउट, 1104 हजार घंटे का रिकॉर्ड, करोड़ों लोग डिजिटल अंधेरे में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










