18 हजार लिटर बीयर से भरी ट्रक गायब, पता लगाने वाले को कंपनी देगी 33,04,500 रूपए

Updated:
विज्ञापन

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पाब्स्ट ब्लू रिबन की 34 हजार से अधिक बीयर कैन से भरा ट्रक डिलीवरी से पहले गायब हो गया. कंपनी ने न केवल चोर से सीधे अपील की है, बल्कि खेप वापस करने वाले को बंपर इनाम देने की भी घोषणा की है.

विज्ञापन

अमेरिका में बीयर से भरा एक पूरा ट्रक अचानक गायब हो गया. ट्रक में करीब 34 हजार कैन बीयर थीं, जिनका वजन लगभग 40 हजार पाउंड यानी 18 हजार किलो से ज्यादा था. जानकारी के अनुसार माल सैन डिएगो पहुंचना था, लेकिन डिलीवरी से पहले ही किसी ने फर्जी पहचान और दस्तावेजों के जरिए पूरी खेप उड़ा ली.

विज्ञापन

अब बीयर कंपनी ने चोर को लेकर ऐसी अपील की है, जिसने इस मामले को और भी दिलचस्प बना दिया है.

डिलीवरी से पहले गायब हो गई पूरी खेप

  • यह पूरा मामला कैलिफोर्निया के मोंटक्लेयर का है. 17 अगस्त को पाब्स्ट ब्लू रिबन की बीयर की एक बड़ी खेप डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से उठाई गई थी. इसे सैन डिएगो पहुंचाया जाना था और अगले दिन इसकी डिलीवरी होनी थी.
  • खेप में पाब्स्ट ब्लू रिबन की करीब 1,406 पेटियां और ओल्ड मिलवॉकी की नॉन-अल्कोहलिक बीयर की 196 पेटियां शामिल थीं. कुल मिलाकर करीब 1,602 केस और 33,984 कैन बीयर ट्रक में लदी थी.
  • लेकिन जब डिलीवरी का समय आया तो ट्रक जगह पर पहुंचा ही नहीं. कंपनी की लॉजिस्टिक्स टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क किया, लेकिन उन्हें ट्रक की लोकेशन को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिला.जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि बीयर लेने वाला शख्स असली ड्राइवर था ही नहीं.
  • पुलिस के मुताबिक, फर्जी दस्तावेजों और पहचान का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति ने डिलीवरी के लिए तैयार ट्रक उठाया और फिर पूरी खेप लेकर गायब हो गया.

ये भी पढ़ें: बाढ़ के मलबे में फंसी थी बैंक की तिजोरी, अंदर मिला 1.5 करोड़ कैश और 50 करोड़ का सोना, देखिए पूरा वीडियो

एक घंटे बाद दूसरी चोरी

  • मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. पुलिस की जांच में इसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर से जुड़ी एक और कार्गो चोरी का पता चला.
  • रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक घंटे के अंतर में दूसरी खेप भी कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए उठाई गई. इस मामले में अनहॉजर-बुश और पाब्स्ट ब्लू रिबन के करीब 25 हजार डॉलर मूल्य के उत्पाद चोरी हुए.
  • दोनों घटनाओं को मिलाकर नुकसान करीब 70 हजार डॉलर बताया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या दोनों वारदातों के पीछे एक ही समूह का हाथ था.

चोर का पता लगाने वाले के लिए कंपनी ने दिया अनोखा ऑफर

  • बीयर गायब होने के बाद पाब्स्ट ब्लू रिबन ने सोशल मीडिया पर चोरी की जानकारी साझा की. कंपनी ने पोस्ट में ट्रक की तस्वीर के साथ साफ लिखा कि यह मामला कोई मजाक या प्रचार अभियान नहीं है.
  • लेकिन इसके बाद कंपनी का अंदाज थोड़ा अलग था. पाब्स्ट ने कथित चोर से सीधे अपील करते हुए कहा कि अगर इतनी सारी बीयर दोस्तों के सामने दिखाने का शौक था, तो उसे सही तरीके से हासिल करना चाहिए था.
  • कंपनी ने यहां तक कहा कि चोरी की गई बीयर वापस करने के लिए 18 दिन और 44 मिनट का समय है. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि कंपनी ने कहा कि बीयर वापस करने पर कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा.
View on Instagram

बीयर मिल गई तो मिलेगा बड़ा इनाम

  • पाब्स्ट ने चोरी की खेप बरामद कराने में मदद करने वाले व्यक्ति के लिए इनाम की भी घोषणा की है.
  • कंपनी के मुताबिक, अगर पूरी खेप सुरक्षित वापस मिल जाती है तो बीयर की कीमत के आधे के बराबर नकद इनाम दिया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने इनाम की अंतिम रकम सार्वजनिक नहीं की है.
  • आज के लगभग ₹94.42 प्रति $1 के हिसाब से $70,000, ₹66.09 लाख के बराबर हुई जिसका आधा ₹33.045 लाख होता है.
  • फिलहाल मोंटक्लेयर पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी संदिग्ध की पहचान या गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें: Video : लाल चादर में गुलाबी टोपी पहने मासूम, नेपाल में तबाही के बीच डेढ़ महीने के बच्चे का रेस्क्यू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola