VIDEO : नेपाल में तबाही के बीच ‘गजराज’ बना फरिश्ता, नदी में डूब रहे दो बच्चों को सूंड से निकाला बाहर; वीडियो वायरल
हाथी ने डूबते बच्चों को बचाया. फोटो- सोशल मीडिया
नेपाल में एक दिल छू लेने वाली घटना में, एक हाथी ने नदी की तेज धारा में डूब रहे दो बच्चों को अपनी सूंड से बचाकर सबको हैरान कर दिया. यह वायरल वीडियो लोगों की खूब सराहना बटोर रहा है.
नेपाल में आई भयानक तबाही के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में नदी की तेज धारा में दो बच्चे डूबते हुए नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक हाथी दोनों बच्चों के पास पहुंचता है और अपनी सूंड की मदद से उन्हें पानी से बाहर निकालता दिखाई देता है.
हाथी ने सूंड से बच्चों को बचाया
वायरल वीडियो के मुताबिक, हाथी ने बेहद मुश्किल हालात में दोनों मासूम बच्चों को नदी से बाहर निकाला. वीडियो में हाथी बच्चों को अपनी सूंड से उठाकर सुरक्षित स्थान की ओर ले जाता नजर आ रहा है. इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी इस पूरे घटनाक्रम को देखते दिखाई दे रहे हैं.
View on Instagram
परिजनों तक पहुंचाए बच्चे
दावा किया जा रहा है कि हाथी ने दोनों बच्चों की जान बचाने के बाद उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाने में भी मदद की. वीडियो सामने आने के बाद लोग हाथी की समझदारी और संवेदनशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, वीडियो से जुड़ी घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हाथी के इस व्यवहार को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि मुश्किल वक्त में जिस तरह हाथी ने बच्चों की मदद की, वह इंसानों के लिए भी एक सीख है.
यूजर ने लिखा- ‘इनका भी घर बचाइये’
एक यूजर ने हाथी के प्रति हमदर्दी जताते हुए लिखा, “इंसान को इतना तो अब समझना चाहिए कि इनका भी घर बचाइये.” वहीं, कई अन्य यूजर्स ने भी हाथी को ‘फरिश्ता’ बताते हुए उसके इस व्यवहार की तारीफ की है. वीडियो को बड़ी संख्या में लोग शेयर भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: VIDEO: हादसे ने छीना पैर, लेकिन नहीं खोया पढ़ने का जुनून… 7 साल की रागिनी रोज 400 मीटर कूदकर जाती है स्कूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए