East Singhbhum News :
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 14 Apr 2026 11:48 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
कार्तिक महाराणा हत्याकांड: पुलिस ने 24 घंटे में गुत्थी सुलझायी
मझगांव. कुमारडुंगी के बड़मिता गांव के हाथी सागोम चौक के समीप संदिग्ध हालात में मिले कार्तिक महाराणा की हत्या की गुत्थी को कुमारडुंगी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. प्रेम-प्रसंग के चलते हुई इस नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके दो भतीजों को मुख्य आरोपी पाया है. पुलिस के अनुसार, कार्तिक महाराणा को उसकी प्रेमिका मानी देवी ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था. खाना खाने के बाद कार्तिक अपनी प्रेमिका से मिलने निकला, जिसके बाद मानी देवी कार्तिक को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गयी, जहां उसके दोनों भतीजे पहले से घात लगाकर बैठे थे. तीनों ने मिलकर कार्तिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव की पहचान मिटाने और साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसे बड़मिता जंगल के हाथी सागोम चौक के पास फेंक दिया गया. शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन कुमारडुंगी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर पहचान सुनिश्चित की और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गयी. पुलिस ने मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










