पूर्वी सिंहभूम में गोपालपुर पंचायत के मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू को शानदार कार्यों के लिए मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News

मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू (चेक सफेद शर्ट में सम्मान लेते हुए)

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू को उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष सम्मान मिला है। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा सभागार में आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला में पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया

विज्ञापन

बरसोल से गौरव पाल की रिपोर्ट 

East Singhbhum News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू को शानदार कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया. उनको कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा सभागार में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला पर पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के हाथों सम्मानित किया गया. 

सरकारी योजना के तहत मिला सम्मान, पंचायत में खुशी का माहौल

सम्मान मिलने से पूरे गोपालपुर पंचायत के निवासी आभार प्रकट किया. बताया गया कि सरकार द्वारा पंचायतों के विकास के लिए नौ स्थानीय सतत विकास लक्ष्य निर्धारित किए गए थे. इन लक्ष्यों के आधार पर हर वर्ष पंचायतों के कार्यों की समीक्षा कर अंक दिए जाते हैं और शानदार प्रदर्शन करने वाले पंचायतों को सम्मानित किया जाता है. इसी के आधार पर गोपालपुर पंचायत के मुखिया को सम्मान मिला. बहरागोड़ा प्रखंड के एक मुखिया सम्मानित होने पर प्रखंड प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल है.

सम्मानित होने के बाद अपने कार्यकर्ताओं से मिले लक्ष्मीराम मुर्मू

विशेष सम्मान प्राप्त होने के बाद बुधवार को उन्होंने गोपालपुर पंचायत कार्यालय में अपने पंचायत वासियों से मिलकर खुशी जाहिर की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने लगातार दो बार इस पंचायत में मुखिया के तौर पर रहे हैं. बहुत पहले की बात है पंचायत भवन की स्थिति बेहत खराब थी. चारों और गंदगी का अंबार था. उन्होंने मुखिया बनने के बाद पंचायत की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और बहुत सारे योजना धरातल पर है. पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा, साउंड सिस्टम, इंटरनेट कनेक्शन, गरीब कन्याओं का विवाह के लिए स्टेज, हेल्प डेस्क आदि की व्यवस्था उन्होंने की है. इसके अलावा, पंचायत में विभिन्न योजनाएं धरातल पर है. इनमें से पीसीसी सड़क, विभिन्न तालाब पर घाट, सोलर जलमिनर आदि शामिल है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब मिलेगा प्रमोशन का मौका

इसे भी पढ़ें: सारंडा के जंगलों में मिसिर बेसरा के दस्ते और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, रुक-रुक हो रही गोलीबारी

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola