नहर का पानी रिसने से खेतों में पानी के साथ जम रहे मिट्टी और बालू, किसान परेशान

Updated:
विज्ञापन

फोटो: खेतों में लगातार जा रहा नहर का पानी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाकुलिया के जयपुर गांव में नहर का पानी रिसने से खेतों में मिट्टी और बालू जमा हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

चाकुलिया: प्रखंड अंतर्गत मटियाबांधी पंचायत स्थित जयपुर गांव के सुतान टोला में नहर का पानी रिसने से किसान परेशान है. यह हालत एक बार नहर टूटने पर की गई मरम्मत के बाद हुई है. ग्रामीण रामाशीष महतो ने बताया कि नहर का पानी रिसने से उनके खेतों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है. पानी के साथ मिट्टी और बालू भी खेतों में जमने लगे हैं. जिससे कृषि कार्य प्रभावित होने लगी है. उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई है. परंतु इसे दुरुस्त करने को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गई है. जिससे क्षेत्र के किसानों में रोष है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola