East Singhbhum News : सड़क हादसे में युवक की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : सड़क हादसे में युवक की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी

मुसाबनी के गोहला में हुई सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

घाटशिला/गुड़ाबांदा. मुसाबनी थाना के गोहला में बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी. जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गंभीर हालत में रात लगभग 1 बजे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गये. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक गुड़ाबांदा थाना के कन्यालुका निवासी स्व भूटका टुडू के पुत्र सुराई टुडू (18) है. मृतक के चचेरे भाई सोमाय टुडू ने बताया कि सूचना मिलने पर वे लोग घटनास्थल के पास पहुंचे. जहां युवक मुसाबनी-ओडिशा सड़क के किनारे केनाल के पास पड़ा मिला. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. उस समय वह जीवित था, लेकिन अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गयी. उन्होंने आशंका जतायी कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है. बताया गया कि युवक की शादी दो माह पूर्व हुई थी. सूचना पाकर झामुमो नेता जगदीश भकत भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे. 
परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. पोस्टमार्टम कराने में सहयोग किया. युवक का पोस्टमार्टम घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ही कराया गया. घटना की सूचना पर घाटशिला थाना प्रभारी बंश नारायण सिंह, एसआई रजनीश आनंद तथा एएसआई आलोक कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola