मुर्गियों की मौत के बाद दोबारा गांव पहुंची पशुपालन विभाग की टीम, 18 का हुआ पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन
मुर्गियों की मौत के बाद दोबारा गांव पहुंची पशुपालन विभाग की टीम, 18 का हुआ पोस्टमार्टम

फोटो है, पोल्ट्री फॉर्म का निरीक्षण करते अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

झारखंड के बोड़ाम गांव में मुर्गियों की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने 18 मुर्गियों का पोस्टमार्टम कराया और नया दाना वितरित किया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

एक्सपायरी फीड की शिकायत पर बदला गया दाना, जांच के लिए भेजे गए नमूने प्रतिनिधि, पटमदा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बोड़ाम के मुकरुडीह और रसिकनगर गांव में बांटी गयी मुर्गियों की लगातार हो रही मौत के बाद शनिवार को पशुपालन विभाग की टीम दोबारा जांच के लिए गांव पहुंची. अधिकारियों ने प्रभावित लाभुकों से मिलकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान शनिवार को मृत पाई गईं 18 मुर्गियों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिनके नमूनों को वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच लैब भेजा जाएगा.

जांच टीम में शामिल प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कुंदन कुमार ने लाभुकों को मुर्गियों के बचाव के लिए आवश्यक दवाइयां दीं. वहीं, लाभुकों द्वारा पूर्व में एक्सपायरी डेट का दाना दिए जाने की शिकायत पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई की. विभाग द्वारा तत्काल नया फीड मंगाकर लाभुक रसिक माझी को पांच बोरा और रंदड़ माझी को तीन बोरा नया दाना उपलब्ध कराया गया. ज्ञात हो कि एक महीने के भीतर सैकड़ों मुर्गियों की मौत से लाभुकों में भारी नाराजगी है. अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Dilip Chandra Poddar

लेखक के बारे में

By Dilip Chandra Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola