मुकरुडीह पहुंची पशुपालन विभाग की टीम, लाभुकों को दिया नया फीड

Updated:
विज्ञापन
मुकरुडीह पहुंची पशुपालन विभाग की टीम, लाभुकों को दिया नया फीड

फोटो है, पोल्ट्री फॉर्म का निरीक्षण करते अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

झारखंड के मुकरुडीह में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत बांटी गई मुर्गियों की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने जांच शुरू की और लाभुकों को नया फीड उपलब्ध कराया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बोड़ाम के मुकरुडीह एवं रसिकनगर गांव में बांटी गई मुर्गियों की लगातार हो रही मौत के मामले में शनिवार को पशुपालन विभाग की टीम दोबारा गांव पहुंची. टीम ने प्रभावित लाभुकों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान शनिवार को मारे गए 18 मुर्गियों का पोस्टमार्टम कराया गया. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नमूनों की जांच कराई जाएगी, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

टीम में शामिल प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कुंदन कुमार ने प्रभावित लाभुकों को आवश्यक दवाइयां लिखकर दीं और उनके नियमित उपयोग की सलाह दी. वहीं लाभुकों द्वारा एक्सपायरी डेट वाला फीड दिए जाने की शिकायत के बाद विभाग ने तत्काल नया फीड उपलब्ध कराया. लाभुक रसिक माझी को पांच बोरा तथा रंदड़ माझी को तीन बोरा फीड के साथ अन्य आवश्यक दवाएं भी दी गईं. गौरतलब है कि योजना के तहत वितरित मुर्गियों की एक माह के भीतर सैकड़ों की संख्या में मौत होने से लाभुकों में नाराजगी है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगी.


विज्ञापन
Dilip Chandra Poddar

लेखक के बारे में

By Dilip Chandra Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola