बहरागोड़ा में कीमती पन्ना पत्थर की तस्करी कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने धर दबोचा, कोलकाता हो रहा था तस्करी

11जी 31- गुड़ाबांदा का पन्ना. 11जी 32- बारूणमुठी पहाड़ जहां हैं पन्ना का खदान | Prabhat Khabar Network
बहरागोड़ा पुलिस ने कोलकाता ले जाए जा रहे करोड़ों के कीमती पन्ना पत्थर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पीडब्लूडी चौक के समीप शनिवार की शाम को कीमती पत्थर पन्ना की तस्करी कर रहे तीन लोग को धर दबोचा. बताया जाता है कि पन्ना लगभग 1 किलो वजन का है. जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में है. जो रत्ती के भाव बिकता है. पुलिस ने सुबह एक व्यक्ति को पीडब्लूडी चौक से हिरासत में पहले लिया उसके बाद शाम को इस चौक से दो व्यक्ति को पन्ना के साथ हिरासत में लिया गया. बताया जाता है कि उक्त मामले में वरीय पुलिस अधिकारी द्वारा रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी जायेगी. पन्ना के साथ पकड़ा जाना पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. गुड़ाबांदा क्षेत्र के बीहड़ इलाकों में पन्ना का खदान है, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है, पर चोरी-छिपे अब भी खनन कर तस्करी किया जा रहा. तीनों लोगों की गिरफ्तारी और पन्ना की बरामदगी से इस बात को बल मिल रहा है.
कोलकाता में बेचने की थी साजिश
यह तस्करी बहरागोड़ा से बंगाल के कोलकाता के एक व्यक्ति को बेचा जाना था. एन वक्त पर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर उक्त तीन आरोपी को पन्ना के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अभी पुलिस कोई विशेष जानकारी देने से इनकार कर रही है. कहा जा रहा रविवार को पुलिस मामले का खुलास पुलिस करेगी.
गुड़ाबांदा और श्यामसुंदरपुर क्षेत्र के हैं आरोपी
बताया जाता है कि पन्ना की तस्करी में गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के मुढ़ाकाटी के दो एवं श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति शामिल है. तत्काल तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार के तार कहां-कहां जुड़े हैं. पन्ना को कहा से निकाल गया था और कोलकाता में किसे डिलीवर किया जाना था.
गुड़बांदा के ठुरकूगोड़ा, बारूणमुठी और बाउटिया में पन्ना का खदान
गुड़ाबांद के ठुरकूगोड़ा, बारूणमुठी और बाउटिया के पहाड़ियों बेशकीमती पन्ना, नीलम और माइका खदान है. कई मौके पर खान व भूत्तत्व विभाग इसकी जांच कर चुका है और रिपोर्ट राज्य और केंद्र सरकार को सौंप चुका है. परंतु अब तक खदानों की विभागीय स्तर पर नीलामी नहीं हो पायी. पहले को काळी तस्कर यहां आते थे और स्थानीय लोगों के माध्यम से पन्ना खनन करा ले जाते थे. पर पन्ना के लिए खोदे गये सुरंग में तीन लोगों की मौत के बाद मामले का भंडाफोड़ हुआ तब पुलिस-प्रशासन ने खोदे के खदानों को मिट्टी डाल कर सील कर दिया. पर चोरी-छिपे यहां पन्ना का खनन और चोरी बदस्तूर जारी है. इसमें बाहर के प्रदेशों के तस्करों की संलिप्ता कई बार उजागर पहले भी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










