East Singhbhum News : ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं आंगनबाड़ी सेविकाएं: विधायक

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं आंगनबाड़ी सेविकाएं: विधायक

वर्तमान में 64 रिक्त पदों के लिए अधिसूचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी गयी है

विज्ञापन

पोटका . पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधानसभा में पूछे गए अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में महिला, बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की स्थिति, मानदेय और प्रोन्नति से जुड़ी विस्तृत जानकारी सदन में प्रस्तुत की. सरकार ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 75,625 आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं कार्यरत हैं. सेविका को प्रतिमाह 11,500 रुपये तथा सहायिका को 5,750 रुपये मानदेय दिया जा रहा है. साथ ही सेविका के मानदेय में प्रतिवर्ष 500 रुपये और सहायिका के मानदेय में 250 रुपये की वृद्धि का प्रावधान है.

10 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नति का अवसर:

विभाग ने स्पष्ट किया कि झारखंड आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका चयन नियमावली 2022 के तहत 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाली अर्हताप्राप्त सेविकाओं को महिला पर्यवेक्षिका के 25 प्रतिशत पदों पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति का अवसर मिलता है. वर्तमान में 64 रिक्त पदों के लिए अधिसूचना झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेजी गयी है.

‘समान काम के लिए समान वेतन’ की मांग:

विधायक ने सदन में कहा कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं ग्रामीण स्तर पर महिला व बाल विकास की आधारशिला हैं. उन्होंने समान काम के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा, इपीएफ, बीमा, भविष्य निधि व अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने की मांग करते हुए सरकार से सकारात्मक पहल की मांग की.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola