ePaper

East Singhbhum News : बारुणमुठी पहाड़ पर पन्ना खनन करते दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Updated at : 26 Feb 2026 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : बारुणमुठी पहाड़ पर पन्ना खनन करते दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

दोनों आरोपी गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के कुड़ियान गांव के रहने वाले हैं

विज्ञापन

मुसाबनी/गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा के बीहड़ पहाड़ों में कीमती पन्ना पत्थर के अवैध खनन का काला कारोबार एक बार फिर बेनकाब हुआ है. गुरुवार को मुसाबनी वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में बारुणमुठी पहाड़ पर चलाये गये विशेष छापामारी अभियान में वन विभाग ने दो दो खननकर्ताओं को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि अवैध पन्ना खरीदने वाला मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा. वन विभाग की टीम ने फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत स्थित बारुणमुठी पहाड़ की घेराबंदी कर बुधा मरांडी और रामदास हेंब्रम (दोनों कुड़ियान निवासी) को पत्थर निकालते समय दबोच लिया. मौके पर खनन के उपकरण भी बरामद किये गये हैं. हालांकि, गुड़ाबांदा निवासी दयाल मंडल, जो इन मजदूरों से पन्ना खरीदकर तस्करी करता था, टीम को चकमा देकर फरार हो गया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा करते हुए बताया कि वे लंबे समय से दयाल मंडल के इशारे पर अवैध खनन कर रहे थे. सारा पत्थर उसी को बेचते थे. वन विभाग ने फरार आरोपी दयाल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.

पत्थर माफियाओं में हड़कंप:

वन विभाग ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 और बिहार वन संशोधन अधिनियम 1989 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई से क्षेत्र के पत्थर माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. इस सफल अभियान में प्रभारी वनपाल सोनाराम सबर, वनरक्षी रूपेश मुर्मू, अभिलाष महतो, सिंगराई मुर्मू, मनोज कुमार मुर्मू और भीम सोरेन शामिल थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola