East Singhbhum News : सीमावर्ती गांवों में गश्त कर नशा तस्करी व अंतरराज्यीय अपराध पर अंकुश लगायें : एसपी
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 19 May 2025 11:49 PM
सीमावर्ती गांवों में गश्त कर नशा तस्करी व अंतरराज्यीय अपराध पर अंकुश लगायें : एसपी
घाटशिला. घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में अपराध, नशा का कारोबार और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय सभागार में पुलिस की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने की. बैठक में घाटशिला के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, मुसाबनी के डीएसपी संदीप भकत समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों के इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य पुराने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन (डिस्पोजल), फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था. इसके साथ नशा मुक्ति अभियान पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. झारखंड-बंगाल की सीमा पर निगरानी का निर्देश भी दिया गया. बैठक में झारखंड और बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों पर चर्चा की गयी. पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सीमावर्ती गांवों में नियमित गश्त करें, ताकि नशा तस्करी और अंतरराज्यीय अपराध पर अंकुश लगाया जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










