सत्संग आध्यत्मिक ज्ञान प्राप्त करने की पाठशाला : सुरेश भैया

Updated at : 27 Feb 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
सत्संग आध्यत्मिक ज्ञान प्राप्त करने की पाठशाला : सुरेश भैया

घाटशिला : घाटशिला के डाक बंगला रोड स्थित आनंद दीप बिल्डिंग में रविवार को अखिल भारतीय संतमत सत्संग की घाटशिला शाखा ने दिल्ली से आये परमसंत महात्मा सुरेश भैया का स्वागत हुआ. सत्संग में सुरेश भैया ने कहा कि सत्संग आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने की पाठशाला है. यहां साधक, ईश्वर, कृपा से गुरुकृपा और निज […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के डाक बंगला रोड स्थित आनंद दीप बिल्डिंग में रविवार को अखिल भारतीय संतमत सत्संग की घाटशिला शाखा ने दिल्ली से आये परमसंत महात्मा सुरेश भैया का स्वागत हुआ. सत्संग में सुरेश भैया ने कहा कि सत्संग आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने की पाठशाला है. यहां साधक, ईश्वर, कृपा से गुरुकृपा और निज कृपा के माध्यम से सहज ही आनंद योग की साधना करते हैं. सच्चा ईश्वरीय ज्ञान आत्मानुभूति, आत्म- साक्षात्कार, सहज, समाधि,

आध्यात्मिक चक्रों का जागरण, सुषुप्ति और जीवन मुक्त अवस्था प्राप्त करने से लेकर परम पिता परमात्मा से एकाकार होने और सत्पुरुष के ध्रुवपद तक पहुंचने का दुर्लभ आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता को आध्यात्मिकता के सहारे विकास की नयी पहल है. आध्यात्मिक ग्रंथ की वाणी को जीवन में उतारने से अध्यात्म को जाना जा सकता है. इष्ट को बार-बार याद करने से चित्त स्थिर होता है और शक्ति मिलती है. प्राण वायु को नियंत्रित करने वाला समर्थ संत या सतगुरु होता है. मौके पर प्रो मित्रेश्वर, निर्मल झुनझुनवाला, विजय पांडेय, विजय सिन्हा, शिव रतन अग्रवाल, समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola