ePaper

पूर्वी सिंहभूम के पोटका सबरनगर में 150 सबर परिवारों ने किया प्रण, शराब का सेवन नहीं करेंगे हम

Updated at : 26 Feb 2024 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
east singhbhum sagarnagar sabar tribe not to drink liquor

पूर्वी सिंहभूम के सबरनगर के 150 लोगों ने लिया शराब नहीं पीने का प्रण.

पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में 150 सबर परिवारों ने शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली है. बीडीओ ने सबरनगर का दौरा किया.

विज्ञापन

East Singhbhum News| जमशेदपुर, दशमथ सोरेन : पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में 150 सबर परिवारों ने शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली है. रविवार (25 फरवरी) को पोटका ग्वालाकाटा पंचायत के सबरनगर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभय कुमार द्विवेदी ने सबरनगर का दौरा किया. उन्होंने 150 आदिम जनजाति सबर परिवार से मुलाकात की.

नवविवाहित जोड़ों को अलग परिवार मानें, राशन कार्ड बनवाएं

इस दौरान सबर परिवारों ने बीडीओ से मांग की कि नवविवाहित जोड़ों को अलग परिवार मानते हुए उनका राशन कार्ड बनवाया जाए. साथ ही गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या का समाधान करें. सबर परिवार से बातचीत के क्रम में बीडीओ ने सभी सबर परिवार से अपील की कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें.

Also Read : Jharkhand Primitive Tribe News: चावल-नमक के सहारे जीने को मजबूर सबर आदिम जनजाति, नहीं मिलती पेंशन

बीडीओ बोले- स्वरोजगार से दूर करें कुपोषण

उन्होंने सबर परिवारों से कहा कि बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े पहनाकर प्रतिदिन विद्यालय भेजें. साथ ही घर के आसपास की नियमित साफ-सफाई करें. सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गाय, बकरी, भेड़, मुर्गी, बत्तख, सुअर आदि का पालन कर कुपोषण को दूर भगाएं.

  • सबर परिवारों ने हाथ उठाकर शराब का सेवन नहीं करने की ली प्रतिज्ञा
  • बीडीओ ने 150 आदिम जनजाति परिवार को स्वाच्छता के प्रति किया जागरूक

बीडीओ बोले- सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं सबर

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सबर परिवारों से समाज हित में प्रशासन के सभी कार्यों में सहयोग देने व अन्य सबर परिवारों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आश्वासन दिया. बीडीओ ने सबर परिवारों से अपील की कि वे शराब का सेवन न करें. इस पर सभी सबर महिला-पुरुष ने हाथ उठाकर शराब का सेवन नहीं करने की प्रतिज्ञा ली.

Also Read : EXCLUSIVE: झारखंड में आदिम जनजाति की दुर्दशा: बेटे-बहू के साथ शौचालय में रहने को मजबूर गुरुवारी सबर

पोटका के सबरनगर में हुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत

इससे पूर्व बीडीओ के सबरनगर पहुंचने पर सबर जनजाति के प्रधान सुशील सबर, बुधिया सबर, शिक्षक महेंद्र सबर व विष्णु सबर ने उनका स्वागत किया.

जनजातीय आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया

बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी ने सबरनगर में कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण भी किया. इस दौरान आवासीय विद्यालय के वार्डन को आवश्यक हिदायत भी दी.

Also Read : Prabhat Khabar Special : झारखंड की आदिम जनजाति सबरों की जोखिम में जान, बारिश में ऐसे रहने को हैं मजबूर

सबर जनजाति के फुटबॉल आयोजन में शामिल हुए बीडीओ

प्रखंड विकास पदाधिकारी आसपास के गांवों के जनजातीय युवकों द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच में भी शामिल हुए. बीडीओ ने यहां युवाओं से अपील की कि वे स्वरोजगार से जुड़ें. बीडीओ ने कहा कि सबर प्रकृति के सच्चे रक्षक हैं. इन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना व शिक्षित करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola