हुलूंग के ग्रामीणों का विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन

Published at :16 Jul 2013 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
हुलूंग के ग्रामीणों का विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन

घाटशिला : घाटशिला के विद्युत कार्यालय पर बुधवार को हुलूंग के ग्रामीणों ने झामुमो नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर हुलूंग में शीघ्र ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि हुलूंग में ट्रांसफॉर्मर और कालापाथर में शीघ्र विद्युत खंभे गाड़े जायें, ताकि गांवों में सुचारु रूप […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के विद्युत कार्यालय पर बुधवार को हुलूंग के ग्रामीणों ने झामुमो नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर हुलूंग में शीघ्र ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की.

ग्रामीणों ने कहा कि हुलूंग में ट्रांसफॉर्मर और कालापाथर में शीघ्र विद्युत खंभे गाड़े जायें, ताकि गांवों में सुचारु रूप से विद्युत की आपूर्ति हो सके.काड़ाडुबा के ट्रांसफॉर्मर में तेल की व्यवस्था की जाये. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार दास ने ग्रामीणों से कहा कि हुलूंग में ट्रांसफॉर्मर लगाने की दिशा में विभाग पहल कर रहा है.

बहुत जल्द ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जायेगा. इसके अलावा गांव की जो भी समस्या है. उस पर विचार किया जायेगा. इस मौके पर हुलूंग के ग्राम प्रधान जगन्नाथ दास, जगदीश भकत, दिवाकर दास, जय दास, अमित दास, मुकेश मन्ना, बपाई दास, काजल डॉन समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola