मजदूरों को तीन दिनों में वेतन नहीं मिला तो बेमियादी धरना : रामदास

हरिओम फैक्ट्री बंद होने व 50 ठेका मजदूरों को दो माह का वेतन नहीं मिलने का विरोध सीओ के माध्यम से फैक्ट्री प्रबंधन को झामुमो ने दिया अल्टीमेटम धालभूमगढ़ :धालभूमगढ़ प्रखंड के चोइरा स्थित हरिओम फैक्ट्री बंद होने और ठेका मजदूरों को जून व जुलाई का वेतन नहीं देने के विरोध में मंगलवार को झामुमो […]
हरिओम फैक्ट्री बंद होने व 50 ठेका मजदूरों को दो माह का वेतन नहीं मिलने का विरोध
सीओ के माध्यम से फैक्ट्री प्रबंधन को झामुमो ने दिया अल्टीमेटम
धालभूमगढ़ :धालभूमगढ़ प्रखंड के चोइरा स्थित हरिओम फैक्ट्री बंद होने और ठेका मजदूरों को जून व जुलाई का वेतन नहीं देने के विरोध में मंगलवार को झामुमो ने अंचल कार्यालय के पास धरना दिया. इसमें झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि तीन दिनों में मजदूरों को वेतन मिले. जिलाध्यक्ष ने सीओ प्रीति सिन्हा से बात की.
उनसे कहा कि अगर 3 दिनों में मजदूरों का वेतन भुगतान नहीं होता है, तो फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए. कार्रवाई नहीं होने पर 10 अगस्त से अंचल कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देंगे. धरना में अर्जुन चंद्र हांसदा, चैतन मुर्मू, डोमन चंद्र माझी, बैधनाथ सोरेन, सुबोध मुर्मू, दाशमत मुर्मू, विक्रम बेसरा और ठेका मजदूर शामिल थे.
विदित हो कि पिछले दिनों हरिओम फैक्ट्री में प्रबंधन ने बंदी का नोटिस लगा दिया. इसके कारण 50 ठेका मजदूरों को दो माह का वेतन भुगतान नहीं हुआ. मजदूरों ने बीडीओ से लिखित शिकायत की. इसे लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने प्रबंधन से बात करने की इच्छा जाहिर की. वे मजदूरों के साथ प्रबंधन से वार्ता के लिए पहुंचे. फैक्ट्री का गेट नहीं खोला गया. जानकारी हो कि हरिओम फैक्ट्री में 50 ठेका समेत लगभग 100 मजदूर हैं. दूसरी तरफ प्रबंधन का कहना है कि ठेका मजदूरों के वेतन का भुगतान ठेकेदार करेगा. ठेकेदार वहां से भाग गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




