बड़बिल में 25 किसानों के 50 एकड़ धान की फसल बर्बाद

गालूडीह : मऊभंडार कारखाने से छोड़े गये विषैली गैस से गालूडीह से सटे बड़बिल गांव में करीब पचास एकड़ में लगी धान के पौधे मुरझा गये. करीब 25 किसानों के धान की फसल बर्बाद हो गयी है. इससे उनमें मायूस और हताश हैं. किसान हाबू गोप ने बताया कि पिछले दिनों मऊभंडार कारखाने से विषैली […]
गालूडीह : मऊभंडार कारखाने से छोड़े गये विषैली गैस से गालूडीह से सटे बड़बिल गांव में करीब पचास एकड़ में लगी धान के पौधे मुरझा गये. करीब 25 किसानों के धान की फसल बर्बाद हो गयी है. इससे उनमें मायूस और हताश हैं. किसान हाबू गोप ने बताया कि पिछले दिनों मऊभंडार कारखाने से विषैली गैस छोड़े गये थे. गैस छोड़ने के बाद ही धान की लहलहाती फसल झुलस गयी है.
धान के पौधे पीले पड़ गये हैं. बड़बिल गांव के किसान गौरांग भकत, मधुसूदन भकत, बंकिम भकत, लालटू मांझी, विजय सिंह, संजय गोप, सुनील गोप, हाबू गोप, सुवर्ण कालिंदी, विरिंजी कालिंदी आदि किसानों के खेत में लगे धान के पौधे झुलस गये हैं. किसानों ने कहा पचास एकड़ से अधिक जमीन में लगे धान के पौधे झुलस कर बर्बाद हो गये हैं. किसानों ने कहा घाटशिला के सीओ से लिखित शिकायत कर क्षतिपूर्ति की मांग की जायेगी. किसानों ने कहा जमा पूंजी खेत में लगा चुके हैं. फसल झुलस कर बर्बाद हो गयी. उत्पादन में भारी कमी है. इससे हम बैंकों का कर्ज चुकता नहीं कर पायेंगे. किसानों ने कहा प्रति वर्ष मऊभंडार कारखाने के विषैली गैस से किसान को नुकसान होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




