बेमियादी हड़ताल पर गये घाटशिला के 24 विद्युतकर्मी

Updated at : 20 Aug 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
बेमियादी हड़ताल पर गये घाटशिला के 24 विद्युतकर्मी

पांच सूत्री मांगों पर अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन, नारेबाजी घाटशिला : घाटशिला विद्युत विभाग के कर्मचारी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. झारखंड राज्य विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोरचा क्षेत्रीय परिषद जमशेदपुर के तत्वावधान में कर्मचारी हड़ताल पर हैं. मोरचा के संयोजक केएन सिंह और मनसफ अली […]

विज्ञापन

पांच सूत्री मांगों पर अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन, नारेबाजी

घाटशिला : घाटशिला विद्युत विभाग के कर्मचारी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. झारखंड राज्य विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोरचा क्षेत्रीय परिषद जमशेदपुर के तत्वावधान में कर्मचारी हड़ताल पर हैं. मोरचा के संयोजक केएन सिंह और मनसफ अली ने संयुक्त रूप से बताया कि राज्य में 16 अगस्त से ही विद्युत विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. हड़ताल में नवनियुक्त कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है.
बताया कि जेबीवीएनएल सह विद्युत कार्यपालक अभियंता अवर प्रमंडल विद्युत कार्यालय घाटशिला के तहत 24 कर्मचारी कार्यरत हैं. सभी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. श्री सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 236 कार्यालय कर्मचारियों का स्थानांतरण रद्द करने, स्नातक उत्तीर्ण चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्ग के पद पर बहाल करने, अधिकाल भत्ता का भुगतान दुर्गा पूजा से पूर्व करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सातवां वेतन मान लागू करने और मेंडेज में कार्यरत कर्मचारियों का स्थायीकरण करने की मांग की गयी है.
मृत एवं रिटायर्ड कर्मियों का भी स्थानांतरण
झारखंड राज्य विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोरचा के संयोजक केके सिंह ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण 14 सेवानिवृत्त और 4 मृत कर्मचारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है. उन्होंने इस मामले में बोर्ड से शिकायत की है. ताकि सूची में सुधार की जा सके. मौके पर विनोद गिरी, सुजीत कुमार, राम प्रवेश सिंह, उमेश्वर पांडेय, प्रशांत कुमार सिंह समेत मोरचा के कई पदाधिकारी प्रदर्शन और नारेबाजी में शामिल थे.
10 कर्मी हड़ताल से बाहर
संयोजक केके सिंह ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से 10 नवनियुक्त कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है. ऐसे कर्मचारी कार्यालय में कार्यरत हैं. वे अपना काम कर रहे हैं. श्री सिंह ने कहा कि जब तक बोर्ड मांगें नहीं मानती, हड़ताल जारी रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola