पूर्वी सिंहभूम में यूसिल कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

Updated:
विज्ञापन
east singhbhum news

पूर्वी सिंहभूम में यूसिल कर्मी के पिता की हत्या

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या का ममाला सामने आया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जादूगोड़ा से रंजन की रिपोर्ट

East Singhbhum News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के में यूसिल कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता की धारदार पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. घटना राखा कॉपर कॉलोनी स्थित पुराने नर्सरी स्कूल परिसर की बताई जा रही है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी.

बीते रात आया था मृतक 

मिली जानकारी के अनुसार रतन बहादुर श्रेष्ठ बीते रात किसी काम से जादूगोड़ा से राखा कॉलोनी आए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. सुबह आसपास के लोगों ने नर्सरी स्कूल परिसर में एक वृद्ध व्यक्ति को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा. मौके पर एक घायल महिला भी मौजूद थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत जादूगोड़ा थाना को सूचना दी. 

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जादूगोड़ा थाना के एसआई प्रीतम राज अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घायल महिला से पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात हमलावर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

इलाके में दहशत का माहौल 

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola