धालभूमगढ़ के आनंद कुमार झा को नीट परीक्षा में मिली सफलता

Author Mdparwez|Edited by Amleshnandan Sinha
Updated:
विज्ञापन

परिवार के साथ आनंद झा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धालभूमगढ़ के आनंद कुमार झा ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जानिए उनकी प्रेरणादायक सफलता की पूरी कहानी यहां.

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ के डॉ संजय कुमार झा के भतीजे आनंद कुमार झा ने नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड का मान बढ़ाया है. आनंद ने नीट की परीक्षा में सामान्य वर्ग में 3682 रैंक, जबकि ऑल इंडिया में 8721 रैंक प्राप्त किया है. आनंद की सफलता से परिवार में हर्ष का माहौल है. आनंद कुमार बचपन से ही चाचा के पास रहकर अपनी पढ़ाई लिखाई कर रहा है. उसने वर्ष 2023 में सेंट जोसेफ स्कूल काशीदा से 97.2% अंकों के साथ मैट्रिक की परीक्षा पास की तथा 12वीं की परीक्षा डीएवी स्कूल बिष्टुपुर से उत्तीर्ण की. आनंद ने नीट की परीक्षा में दूसरे प्रयास में सफलता पायी है. पिता रिंकू कुमार की आसनसोल में दवा की दुकान है. आनंद ने बताया कि मेडिकल की पढ़ाई कर विशेषज्ञ बनने की इच्छा है. चाचा डॉक्टर संजय कुमार झा वर्तमान में राजनगर सीएचसी में पदस्थापित हैं.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola