विकास मद की राशि पर सवाल,पाकुड़िया स्कूल में ग्रामीणों ने जड़ा ताला

Updated:
विज्ञापन

यूएमएस पाकुड़िया | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाकुड़िया में ग्रामीणों के विरोध और विवाद के चलते स्कूल प्रबंधन समिति का गठन अब तक नहीं हो सका है.

विज्ञापन

रानीश्वर : सालतोला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाकुड़िया में ग्रामीणों के विवाद के चलते अब तक स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन नहीं हो सका है. पिछले बुधवार, 29 जुलाई को स्कूल में एसएमसी गठन के लिए बैठक बुलाई गयी थी. लेकिन ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर विद्यालय विकास मद की राशि निकासी के बावजूद विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया. साथ ही एक सहायक अध्यापक व एक सहायक अध्यापिका पर बच्चों के पठन-पाठन पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए तीनों शिक्षकों को स्कूल से हटाने की मांग की.

ग्रामीणों के विरोध के कारण नहीं हो सका एसएमसी का गठन

इसी बात को लेकर स्कूल में हंगामा शुरू हो गया था. ग्रामीणों ने उसी दिन दोपहर बाद विद्यालय में ताला जड़ दिया.सूचना मिलने पर अगले दिन बीइइओ सह बीआरसी समन्वयक एस्थेर मुर्मू व सीआरपी-बीआरपी स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की.

जिला शिक्षा अधीक्षक ने लिया मामले का जायजा

पिछले शनिवार, 8 अगस्त को जिला शिक्षा अधीक्षक भी पाकुड़िया स्कूल पहुंचे और मामले को लेकर प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों से पूछताछ की. प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र मरांडी ने बताया कि जिला शिक्षा अधीक्षक ने एसएमसी गठन के लिए तिथि निर्धारित कर गठन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि को एसएमसी गठन के लिए एक पर्यवेक्षक भी प्रतिनियुक्त किया जाएगा.


विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola