बासुकिनाथ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, केसरिया रंग में रंगा मेला क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ मंदिर में कतारबद्ध कांवरिया, मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

बासुकिनाथ श्रावणी मेला के 13वें दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. शीघ्रदर्शनम और इंटरनेट पूजा से श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण हुआ आसान.

विज्ञापन

बासुकिनाथ: राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के 13वें दिन मंगलवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही बासुकिनाथ धाम का पूरा मेला क्षेत्र बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा. शिवभक्तों की भीड़ से पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में रंगा नजर आया.

सुबह करीब तीन बजे से ही शिवगंगा घाट, मंदिर परिसर और रूट लाइन में कांवरियों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गयी. पुरोहित पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. इसके बाद कांवरियों ने कतारबद्ध होकर अरघा के माध्यम से बाबा फौजदारीनाथ पर गंगाजल अर्पित किया.

काउंटर से जलार्पण की सुविधा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जलार्पण काउंटर की व्यवस्था भी की गयी है.एलईडी स्क्रीन पर बाबा के शिवलिंग का दर्शन करते हुए श्रद्धालु काउंटर पर गंगाजल अर्पित कर रहे हैं. श्रद्धालुओं के बीच यह व्यवस्था ‘इंटरनेट पूजा’ के नाम से भी लोकप्रिय हो रही है. इससे भीड़ के बीच कम समय में जलार्पण की सुविधा मिल रही है.

शीघ्रदर्शनम से कम समय में दर्शन

शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा दी जा रही है। सिंह द्वार पर तैनात अधिकारी टोकन के माध्यम से श्रद्धालुओं को विशेष द्वार से मंदिर परिसर में प्रवेश करा रहे हैं. इसके बाद श्रद्धालु गर्भगृह में पहुंचकर अपेक्षाकृत कम समय में बाबा फौजदारीनाथ का दर्शन और जलार्पण कर रहे हैं.

सीसीटीवी से मेला क्षेत्र की निगरानी

श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है.मंदिर प्रशासनिक भवन में बने कंट्रोल रूम में एलईडी स्क्रीन के जरिये मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस टीम लगातार सक्रिय है.


विज्ञापन
आदित्यनाथ पत्रलेख

लेखक के बारे में

By आदित्यनाथ पत्रलेख

आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola