दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और दरारें, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
दुमका से कोलकाता जाने वाले सड़क पर बने गड्ढे.
दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क पर बड़े गड्ढे और दरारें होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है.
प्रतिनिधि, रानीश्वर: उपराजधानी दुमका से पर्यटन स्थल मसानजोर और सिउड़ी होते हुए जाने वाली मुख्य सड़क प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गयी है. कहीं सड़क पर गड्ढे बन गए हैं, तो कहीं सड़क के बीचोंबीच दरारें पड़ गयी हैं. स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.
कोलकता जाने के लिए महत्वपूर्ण सड़क
दुमका से कोलकता जाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण सड़क है. कोलकता और वर्द्धमान से इसी रास्ते दुमका होते हुए देवघर, भागलपुर, नेपाल समेत अन्य जगहों के लिए प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है. ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सादीपुर के समीप सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत कराई गयी थी. लेकिन मरम्मत के बाद वहां फिर से गड्ढा बन गया है. वहीं, कुमिरदहा के समीप बिलकी नदी पुल के ऊपर भी कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं. इससे यहां कभी भी सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का जायजा लेकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By साधन सेन
वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










