ePaper

नियमों के विरुद्ध चल रहा था क्रशर प्लांट, सील

Updated at : 08 Sep 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
नियमों के विरुद्ध चल रहा था क्रशर प्लांट, सील

शिकारीपाड़ा के घाट हरिपुर व पिनरगरिया में खान निरीक्षक ने छापेमारी

विज्ञापन

दुमका. जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर डीएमओ आनंद कुमार ने शिकारीपाड़ा के घाट हरिपुर- पिनरगरिया में नियम विरुद्ध संचालित हो रहे क्रशर पर बुधवार को कार्रवाई की. सील कर दिया. डीएमओ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन नहीं होने दिया जायेगा. अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में सलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई की जायेगी. अवैध खनन भंडारण व परिवहन पर रोक को लेकर डीएमओ आनंद कुमार के निर्देश पर खान निरीक्षक गौरव कुमार सिंह ने सोमवार को शिकारीपाड़ा के घाट हरिपुर में रचना राज ट्रांसपोर्ट एसाेसिएट प्राइवेट लिमिटेड नाम से संचालित हो रहे क्रशर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में पाया कि क्रशर खनन विभाग के नियम विरुद्ध संचालित किया जा रहा है. इसकी सूचना डीएमओ को दी. जिस पर डीएमओ आनंद कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रशर को सील करने का निर्देश दिया. इसके बाद खान निरीक्षक ने क्रशर को सील कर दिया. डीएमओ आनंद कुमार ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, भंडारण या परिवहन नहीं होने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola