जमीन विवाद में महिला समेत परिवार पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

हंसडीहा में घर में जबरन घुसकर मारपीट, मोबाइल जलाने एवं मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है
घर में घुसकर मारपीट, मोबाइल जलाने व मंगलसूत्र छीनने का आरोप प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा में घर में जबरन घुसकर मारपीट, मोबाइल जलाने एवं मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है. हेमा देवी ने हंसडीहा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जिक्र है कि वह अपने पुराने मकान के पास नया मकान बनवा रही थीं. इसी दौरान पड़ोसी स्वर्गीय देवेंद्र साह के मकान का छज्जा करीब एक फीट उनकी जमीन की ओर निकला था. शिकायतकर्ता ने इस संबंध में देवेन्द्र साह की पत्नी आरती देवी से बातचीत की थी, जिस पर आरती देवी ने छज्जा तोड़कर मकान बनाने की बात कही थी. इसके बाद 16 मई को मजदूर लगाकर छज्जा को हटवा दिया गया. आरोप है कि इसी बात को लेकर निखिल कुमार एवं निकेस कुमार लोहे की रॉड और लाठी लेकर जबरन उनके घर में घुस गये तथा गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर निखिल कुमार ने लोहे की रॉड से हेमा देवी के माथे पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गयीं. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति संजीव साह पर भी लाठी से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं, बचाने पहुंचे पुत्र मिथिलेश कुमार के गर्दन पर भी हमला किया गया, जिससे उसे चोट लगने की बात कही गयी है. आरोपियों पर मोबाइल छीनकर आग लगाने तथा गले से करीब एक भर सोने का मंगलसूत्र छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है. घटना के दौरान पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गयी है. हंसडीहा थाने में कांड संख्या 41/26 दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










