दुमका में बिजली-पानी संकट पर सीता सोरेन ने सौंपा ज्ञापन, ई-रिक्शा से पहुंचीं समाहरणालय 

Updated:
विज्ञापन
Dumka News

सीता सोरेन ने सौंपा ज्ञापन

Dumka News: दुमका में पूर्व विधायक सीता सोरेन ने बिजली और पेयजल संकट को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. लगातार कटौती से आम जनजीवन और जलापूर्ति प्रभावित है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट 

Dumka News: पूर्व विधायक और भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने सोमवार को दुमका समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा से मुलाकात की और जिले में गहराते बिजली और पेयजल संकट को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान वह ई-रिक्शा से समाहरणालय पहुंचीं, जिसकी चर्चा पूरे परिसर में होती रही.

बिजली और पानी संकट से आम जनता परेशान

उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में सीता सोरेन ने कहा है कि दुमका जिले में पिछले कई सप्ताह से बिजली आपूर्ति अत्यंत अनियमित बनी हुई है. लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. उन्होंने कहा कि बिजली नहीं रहने के कारण पानी सप्लाई मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है. 

लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे

ज्ञापन में बताया गया है कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं और कई जगहों पर लोगों को मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

कार्रवाई की मांग 

सीता सोरेन ने कहा कि बिजली और पेयजल विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. उन्होंने उपायुक्त से मामले की जांच कर जिले में सुचारु बिजली आपूर्ति और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की, जिससे आम जनता को राहत मिल सके. 

यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

यह भी पढ़ें : बोकारो के सेक्टर-1 में युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola