ePaper

राज्यस्तरीय इआरएमएस खेलकूद में गोड्डा और चाईबासा का दबदबा

Updated at : 09 Sep 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय इआरएमएस खेलकूद में गोड्डा और चाईबासा का दबदबा

वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स और रिले रेस में दिखाया दमखम, जीते पदक

विज्ञापन

दुमका. दुमका में आयोजित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोड्डा, चाईबासा, लोहरदगा, धनबाद और गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. वॉलीबॉल और फुटबॉल से लेकर एथलेटिक्स, रिले रेस, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो तक खिलाड़ियों ने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तोरसिंदरी चाईबासा की टीम ने बाजी मारी. विजेता टीम में सलोनी बोडरा, अंजू केरकेट्टा, अर्पिता मुर्मू, जोशना मुंडा, पूनम हांसदा, मोहिनी बरदा, अनीशा कारोवा, अमीषा सरदार, शालिनी लुगून और खुशबू मांकी शामिल रहीं. रनर अप एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तासरिया गोड्डा की टीम रही. इसमें छमी सोरेन, अन्नु किस्कू, मनीषा टुडू, बामनी पाहनिन, रेनूका मुर्मू, रितिका मालटो, बहामुनी पाहनिन, अंजली सोरेन, प्रेमी टुडू और दीपिका मुर्मू ने खेला. छात्राओं के उत्साहबर्द्धन के लिए संताल परगना के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा दूसरे दिन के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. फुटबॉल में गोड्डा ने जीता खिताब फुटबॉल प्रतियोगिता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तासरिया गोड्डा की टीम विजेता रही. टीम में पूनम मुर्मू, निर्मला हांसदा, बिट्टी मुर्मू, प्रियांका हेंब्रम, अंजोली हांसदा, तबीता हेंब्रम, प्रीति हांसदा, नीलू हांसदा, प्रमोदिनी बेसरम, सबीना हांसदा, सोहनी मुर्मू, रितिका किस्कु, दुलार हेंब्रम, पुष्पा किस्कू और मीना हेंब्रम शामिल थीं. जबकि रनर अप एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कुजरा लोहरदगा की टीम रही. वहीं अंडर-19 वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में तोरसिंदरी चाइबासा की इंद्रानी नुनिया ने पहला स्थान पाया. 400 मीटर और 100 मीटर दौड़ में गोड्डा की सलोनी मुर्मू और सालोमी मुर्मू विजेता रहीं. 200 मीटर में गोड्डा की पिंकी हांसदा और 800 मीटर में लोहरदगा की सोनाली उरांव ने स्वर्ण पदक जीता. अंडर-14 एथलेटिक्स में गोड्डा का जलवा अंडर-14 वर्ग में 400 मीटर दौड़ में गोड्डा की रंजू किस्कू, 200 मीटर में गोड्डा की ममता मालटो और 100 मीटर में तोरसिंदरी की बसुकी पुर्ती विजेता रहीं. 4×100 मीटर रिले रेस के अंडर-19 वर्ग में गोड्डा की प्रमोदिनी बेसरा, मीना हेंब्रम, सोहनी मुर्मू और सबीना हांसदा की टीम विजेता रही. अंडर-14 वर्ग में भी गोड्डा की ममता मालटो, समिला मुर्मू, रंजू किस्कु और मरियम हांसदा की टीम ने पहला स्थान पाया. जबकि अंडर-14 शॉटपुट में गोड्डा की नेहा किस्कु और डिस्कस थ्रो में मरियम हांसदा ने स्वर्ण पदक जीता. अंडर-19 वर्ग में शॉटपुट में गोड्डा की सबीता बेसरा और डिस्कस थ्रो में लोहरदगा की रोसिका उरांव विजेता रहीं. इधर 3 किलोमीटर वॉकिंग रेस में तोरसिंदरी की सोनम हांसदा ने पहला स्थान पाया. गोड्डा की अंबिका बेसरा दूसरे और दुमका की पार्वती हेंब्रम तीसरे स्थान पर रहीं.बैडमिंटन डबल्स (U-19) बैडमिंटन. भारती और ज्योति हेंब्रम की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता बैडमिंटन डबल्स में तोरसिंदरी चाईबासा की भारती मुर्मू और ज्योति हेंब्रम की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता. रनर-अप धनबाद की वर्षा मरांडी और कुमारी सुहाना टुडू रहीं. लॉन्ग जंप के अंडर-19 वर्ग में गिरिडीह की हिरामुनी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता, लोहरदगा की सोनाली उरांव को रजत और चाईबासा की सुनंदा बिरवा को कांस्य पदक मिला. जबकि गोड्डा की दुलार हेंब्रम विजेता रहीं, चाईबासा की जहानवी हेंब्रम को दूसरा और धनबाद की रीमा हेंब्रम को तीसरा स्थान मिला. ट्रिपल जंप के अंडर-14 वर्ग में चाईबासा की जाह्नवी हेंब्रम ने स्वर्ण पदक जीता. अंडर-19 में चाईबासा की नेहा मुर्मू को स्वर्ण, लोहरदगा की सोनाली उरांव को रजत और गोड्डा की पार्वती उरांव को कांस्य पदक मिला. हाई जंप U-14: गोड्डा की नेहा किस्कु विजेता रहीं, गिरिडीह की श्रुति सोरेन दूसरे और चाईबासा की सुभद्रा बरवा तीसरे स्थान पर रहीं. U-19: लोहरदगा की वर्षा उरांव ने स्वर्ण, गोड्डा की सलोनी उरांव ने रजत और चाईबासा की सुभद्रा बिरवा ने कांस्य पदक जीता. अन्य एथलेटिक इवेंट 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, रिले रेस, वॉकिंग, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो के परिणामों में गोड्डा, चाईबासा और लोहरदगा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola