ePaper

Dumka News: कार में ड्राइवर को जलाने के मामले में जरमुंडी पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार, ऐसे पहुंची अपराधियों तक

Updated at : 07 Jun 2024 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
dumka murder case

इसी कार में मोहन दास को पेट्रोल डालकर जलाया था.

Dumka News: दुमका जिले के चंदना गांव के पास एक ड्राइवर को कार में जलाने के मामले में जरमुंडी पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

Dumka News: दुमका जिले के जरमुंडी थाना अंतर्गत चंदना गांव के पास कार समेत ड्राइवर को जलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए केस का खुलासा किया है. 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

Dumka की जरमुंडी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही

जरमुंडी थाना की पुलिस अभी भी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है. पुलिस का कहना है कि अनुसंधान प्रभावित हो सकता है. सूत्रों की मानें, तो पुलिस को यह सफलता अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से हाथ लगी है. इस मामले में जरमुंडी थाना पुलिस 4 संदिग्धों को पकड़कर गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है.

  • कार सहित जिंदा जलाने से पहले ड्राइवर की गोली मारकर की गई थी हत्या
  • जरमुंडी पुलिस संदिग्धों को गुप्त स्थान पर रखकर मामले का उद्भेदन में जुटी हुई है
  • जरमुंडी थाना क्षेत्र के चंदना गांव के पास 22 मई की रात को हुई थी घटना

एसपी, एसडीपीओ ने की आरोपियों से पूछताछ

बृहस्पतिवार (6 जून) की रात को पुलिस अधीक्षक पीताम्बर खेरवार, एसडीपीओ संतोष कुमार भी आरोपियों से पूछताछ कर चुके हैं. विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. मामले के उद्भेदन में बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा गठित एसआईटी ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जरमुंडी थाना के चंदना गांव से 4 युवकों एवं लुसीटांड़ गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.

पहले गोली मारी, फिर वाहन सहित जलाया

बताया जा रहा है कि इस घटना को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया. चालक मोहन दास को कार में जलाने से पहले गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. जली हुई कार में मिले रिवॉल्वर और गोली का खोखा के बारे में गिरफ्तार किए गए युवकों ने युवकों ने बताया कि चालक की हत्या में प्रयुक्त हथियार (रिवॉल्वर) को उन्होंने लूसीटांड़ गांव के एक युवक से खरीदा था.

हथियार बेचने वाले युवक को लूसीटांड़ से किया गिरफ्तार

युवकों की निशानदेही पर जरमुंडी पुलिस ने हथियार बेचने वाले युवक को भी लूसीटांड़ गांव से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित युवकों ने दोमुहानी गांव के भी एक युवक का नाम बताया है. पुलिस जब गांव पहुंची, तो युवक गांव में नहीं मिला. पुलिस सभी चारों आरोपितों और एक हथियार बेचने वाले युवक से बारी-बारी से पूछताछ कर रही है.

जमीन विवाद की वजह से आरोपियों और मृतक में थी रंजिश

आरोपित युवकों ने बताया है कि मृतक चालक मोहन दास उसका गोतिया भी है. उससे जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश थी. घटना को अंजाम देने के पूर्व मोहन दास व कार का पीछा नोनीहाट से किया जा रहा था.

दो कट्ठा जमीन के विवाद में हुई थी मोहन दास की हत्या

बताया जाता है कि गांव में दो कट्ठा जमीन के विवाद का मामला था. इसको लेकर मृतक व आरोपित युवकों के परिवार में विवाद था. मामले से जुड़े सभी संभावित बिंदुओं पर पुलिस गहन जांच कर रही है. मामले में आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली है. बताया जा रहा है कि 22 मई को गांव के समीप चंदना गांव के युवक ने बाईक से पीछा करके स्कॉर्पियो को रुकवाया. उसके बाद उसे सीट पर ही गोली मार दी. फिर पेट्रोल डालकर कार को जला दिया.

क्या है पूरा मामला

जरमुंडी थाना अंतर्गत कुशमाहा चिकनिया और चंदना गांव के बीच कच्ची सड़क पर 22 मई तड़के करीब 3 बजे मोहन दास (56) समेत एक कार जलकर खाक हो गई. इस मामले में 23 मई को रांची से 5 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम जांच के लिए चंदना गांव पहुंची. पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक सत्यम कुमार सहित पुलिस टीम पड़ताल में जुटी. मृतक की पत्नी माधुरी देवी ने षड्यंत्र के तहत पति की हत्या कर शव को कार में जलाने की आशंका व्यक्त की थी. मृतक के पुत्र संजय दास ने लिखित शिकायत कर कारवाई की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के दुमका में स्कॉर्पियो सहित उसका चालक जिंदा जला, जानें कैसे हुआ हादसा

ट्रक व स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर, छह जख्मी, तीन गंभीर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola