भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति हुई कम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Jun 2024 7:37 PM

विज्ञापन

. जिस स्कूल में सभी क्लास रूम में पंखा है, वहां के बच्चों को कुछ राहत मिल रही है.

विज्ञापन

रानीश्वर. लंबे समय से बारिश नहीं होने तथा भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम हो गयी है. जानकारी के अनुसार स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या से करीब 40 प्रतिशत बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं. जिस स्कूल में सभी क्लास रूम में पंखा है, वहां के बच्चों को कुछ राहत मिल रही है. पर जिस स्कूल में सभी क्लास रूम में पंखा नहीं है. वहां के बच्चों को परेशानी झेलना पड़ता है. फिलहाल स्कूल का समय सारणी पूर्वाह्न 7: 00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक कर दिया गया है. दोपहर 1: 00 बजे स्कूल छुट्टी होने पर जिन बच्चों को स्कूल से घर चार पांच किलोमीटर दूरी तय कर घर जाना रहता है, वैसे बच्चों को धूप में परेशानी झेलना पड़ता है. उधर, शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों का स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति व ठहराव के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाया जा रहा है. फिर भी शत प्रतिशत बच्चों का उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो पा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola