झरने का पानी पीते हैं बच्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2014 4:26 AM
रानीश्वर : बिलकांदी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयताड़ा का चापानल महीनों से खराब पड़ा है. चापानल मरम्मती के लिए स्कूल के शिक्षक व ग्रामीण प्रखंड विकास पदाधिकारी व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी से कई बार अनुरोध किया है. फिर भी स्कूल में खराब पड़े चापानल की मरम्मती नहीं की गयी. चापानल खराब […]
रानीश्वर : बिलकांदी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयताड़ा का चापानल महीनों से खराब पड़ा है. चापानल मरम्मती के लिए स्कूल के शिक्षक व ग्रामीण प्रखंड विकास पदाधिकारी व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी से कई बार अनुरोध किया है. फिर भी स्कूल में खराब पड़े चापानल की मरम्मती नहीं की गयी. चापानल खराब रहने के कारण स्कूल के बच्चे झरने का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं.
छात्र साहेब खान, अफसाना खातुन, अजारूददीन खान, पूजा राय, रकिल शेख, सोयेन खान आदि ने बताया कि तीन महीने से स्कूल का चापानल खराब हो कर बंद पड़ा है. प्यास लगने पर फटिक नदी में झरना खोद कर पानी पीते हैं जयताड़ा स्कूल में 187 बच्चे नामांकित है. प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश पासवान ने बताया कि गरमी का मौसम शुरू हो गया स्कूल के आसपास दूसरा चापानल भी नहीं है. संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता प्रशांत हांसदा ने बताया कि चापानल मरम्मती के लिए राशि पंचायत के मुखिया को उपलब्ध करा दिया गया है. पंचायत स्तर पर चापानलों की मरम्मती जलसहिया व मुखिया के संयुक्त तत्वावधान में ही किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










