होली में दुरुस्त होगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2014 5:17 AM
दुमका : शहर में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 17 मार्च को पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात किये जायेंगे. नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार 1-4 सशस्त्र बल व 2-5 लाठी बल व दंडाधिकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उपेंद्र मेहरा के […]
दुमका : शहर में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर 17 मार्च को पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात किये जायेंगे. नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार 1-4 सशस्त्र बल व 2-5 लाठी बल व दंडाधिकारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उपेंद्र मेहरा के साथ थाने में सुरक्षित रहेंगे.
वहीं एसआइ राम अवतार यादव व दंडाधिकारी एंथोनी तिग्गा 1-4 सशस्त्र बल के साथ चलंत पार्टी में, एसआइ स्टीफन सोरेन व दंडाधिकारी रमन कुमार ठाकुर के साथ दूसरे दल में, दुधानी चौक में एएसआइ देवेंद्र प्रसाद शर्मा व दंडाधिकारी दीपक कुंडू, वीर कुंवर सिंह चौक में एएसआइ सुरेंद्र दास व दंडाधिकारी जावेद जनीस, रसिकपुर में एएसआइ शंकर राव बानरा व दंडाधिकारी नरेश मुमरू, पोखरा चौक में एएसआइ मनोज कुमार मिश्र व दंडाधिकारी साहेब मंडल, शिव मंदिर डंगालपाड़ा में एएसआइ पासवान व दंडाधिकारी लालचंद दास 1-4 पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था के बाबत नजर बनाये रखेंगे. होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










