शिक्षा के बिना बेहतर राष्ट्र की नहीं की जा सकती कल्पना : लोइस मरांडी

दुमका : दुमका के सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में विद्यालय चलें-चलायें अभियान 2017 जिलास्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि हर क्षेत्र के लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि विद्यालय में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव की दिशा में अपना योगदान दें. इस अभियान […]
दुमका : दुमका के सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में विद्यालय चलें-चलायें अभियान 2017 जिलास्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि हर क्षेत्र के लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि विद्यालय में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव की दिशा में अपना योगदान दें.
इस अभियान को सफल बनाने में जन भागीदारी एवं जन जागरूकता अति आवश्यक है. शिक्षा के बिना बेहतर राज्य एवं राष्ट्र की कल्पना नही की जा सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की कई योजनाएं चल रही है जिनकी जानकारी भी इस अभियान के तहत आम लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है. उन्होंने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को निर्देश दिया कि गरमी को देखते हुए ऐसे विद्यालय, जहां चापाकल खराब है, उनकी मरम्मत अतिशीघ्र करायी जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




