रांची की नन्ही राइटर ने रचा इतिहास, 10 साल की उम्र में हेल्थ मैसेज पर लिखी किताब

Published by :Ravi Mallick
Published at :12 Apr 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
Sharvita Trivedi Write Book

शर्विता त्रिवेदी

Sharvita Trivedi Write Book: रांची की रहने वाली शर्विता त्रिवेदी ने बहुत छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सबका ध्यान खींचा है. महज 10 साल की उम्र में शर्विता ने अपनी पहली किताब लिखकर नया इतिहास रच दिया. उनकी पुस्तक “The Greasy Gobbler- He Is Hiding In Your Lunch Box” को Asia Book of Records में जगह मिली है.

विज्ञापन

Sharvita Trivedi Write Book: कम उम्र में बड़े काम करने वालों की लिस्ट में अब शर्विता त्रिवेदी का नाम भी शामिल हो गया है. महज 10 साल की उम्र में शर्विता ने अपनी पहली किताब लिखकर इतिहास रच दिया है. उनकी पुस्तक The Greasy Gobbler- He Is Hiding In Your Lunch Box को Asia Book of Records में दर्ज किया गया है. यह रिकॉर्ड एक ही दिन में सबसे ज्यादा ई-बुक प्रकाशित करने के लिए दिसंबर 2025 में मिला.

किताब में दिया हेल्थ का खास मैसेज

शर्विता की यह किताब सिर्फ (Sharvita Trivedi Book) एक कहानी नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए एक जरूरी हेल्थ मैसेज भी देती है. इसमें उन्होंने Greasy Gobbler नाम का एक काल्पनिक किरदार बनाया है, जो बच्चों के लंच बॉक्स में छिपकर उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है. यह किरदार जंक फूड का प्रतीक है, जो धीरे-धीरे बच्चों की सेहत खराब करता है.

समझाया जंक फूड का नुकसान

किताब की कहानी में हेल्दी फूड और जंक फूड के बीच एक दिलचस्प मुकाबला दिखाया गया है. इसमें कुछ सुपरहीरो बच्चों को सही खानपान अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं. आसान भाषा और मजेदार अंदाज में यह बताया गया है कि ज्यादा जंक फूड खाने से मोटापा, कमजोर इम्यूनिटी और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. यही वजह है कि यह किताब बच्चों के साथ-साथ माता-पिता के लिए भी काफी उपयोगी मानी जा रही है.

अपनी स्कूल में Sharvita Trivedi

Sharvita Trivedi in School

ऑनलाइन उपलब्ध है शर्विता की किताब

शर्विता की यह किताब (Sharvita Trivedi Book) Amazon और Kindle जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे दुनिया भर के लोग इसे पढ़ सकते हैं. रांची की इस नन्ही लेखिका ने दिखा दिया कि बड़े बदलाव की शुरुआत छोटी उम्र से भी की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: मैं तो नमाज पढ़ रही थी… दोस्तों ने बताया UPSC क्रैक कर ली, रामपुर की गुलफिजा को AIR 535

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola