दूधमुंही बच्चियों को छोड़ मायके गयी मां, पुलिस की लेनी पड़ी मदद
Published by : ANAND JASWAL Updated At : 10 Apr 2026 8:08 PM
परिजन चिंतित हो उठे और मदद के लिए थाना पहुंचे. प्रमिला कुमारी के पिता शुक्रवार को उसके ससुराल आये और उसे मायके ले गये. इस दौरान दोनों मासूम बच्चियां घर पर ही रह गईं.
प्रतिनिधि, मसलिया थाना क्षेत्र के मनरायडीह गांव में महिला अपनी तीन माह की जुड़वा बच्चियों को घर पर छोड़ कर मायके चली गयी. परिजन चिंतित हो उठे और मदद के लिए थाना पहुंचे. प्रमिला कुमारी के पिता शुक्रवार को उसके ससुराल आये और उसे मायके ले गये. इस दौरान दोनों मासूम बच्चियां घर पर ही रह गईं. बच्चियों की स्थिति देख दादा-दादी परेशान हो गये. मसलिया थाने पहुंचकर उन्हें मां के पास भेजने की गुहार लगायी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश रंजन ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने पहल करते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित उनकी मां प्रमिला कुमारी के पास भिजवाया. कार्य में एसआइ अभय कुमार सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. फिलहाल पुलिस द्वारा बच्चियों को कालूडीह स्थित उनकी मां के पास पहुंचा दिया गया है. संवेदनशील पहल से परिजनों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










