भोजपुर-बक्सर में एनडीए का नया दांव, कन्हैया प्रसाद पर जताया भरोसा

Updated at : 12 Apr 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
NDA-Candidate

एनडीए के प्रत्याशी बने कन्हैया प्रसाद

NDA Candiadate: भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए ने कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया. कन्हैया के नाम की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है और क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है.

विज्ञापन

NDA Candidate: भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए एनडीए ने कन्हैया प्रसाद को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और संदेश विधायक राधाचरण साह की मौजूदगी में उनके नाम पर सहमति दी. इसके बाद कन्हैया प्रसाद को औपचारिक रूप से प्रत्याशी घोषित किया गया.

एनडीए में एकजुटता का संदेश

इस फैसले को एनडीए के भीतर मजबूत तालमेल और आपसी भरोसे का संकेत माना जा रहा है. पार्टी नेताओं का कहना है कि कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाकर गठबंधन ने युवा नेतृत्व को आगे लाने का संदेश दिया है. इससे संगठन में नई ऊर्जा भी देखने को मिल रही है.

क्या बोले संदेश विधायक

कन्हैया प्रसाद के उम्मीदवार बनने पर संदेश विधायक राधाचरण साह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके बेटे पर भरोसा जताकर पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है. साथ ही भरोसा दिलाया कि कन्हैया जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और विकास के लिए पूरी मेहनत करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

उम्मीदवार घोषित होने के बाद कन्हैया प्रसाद ने मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वे एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे. उनके नाम की घोषणा के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. अब सबकी नजर चुनावी मुकाबले पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के खून-पसीने से बनी है जेडीयू, संजय झा बोले- आगे भी पार्टी को करेंगे मजबूत

पटना से पूर्णिया सिर्फ 3 घंटे में पहुंचेंगे, बिहार के पहले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम हुआ तेज, देखें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन