बक्सर में छह महीने में 92 सड़क हादसे, 84 लोगों की मौत, यातायात नियमों की अनदेखी बनी बड़ी वजह

Updated:
विज्ञापन
फोटो- सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन का फाईल फोटो | Prabhat Khabar Network

फोटो- सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन का फाईल फोटो | Prabhat Khabar Network

बक्सर जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला चिंताजनक बना हुआ है. जनवरी से जून 2026 तक 92 हादसे हुए, जिनमें 84 लोगों की जान चली गई. तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी मुख्य कारण रहे.

विज्ञापन

Buxar Road Accident Statistics 2026 Traffic Safety : बक्सर जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. परिवहन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2026 से जून 2026 तक जिले में कुल 92 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं. इन हादसों में 84 लोगों की मौत हो गई, जबकि 43 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. विभागीय अधिकारियों के अनुसार अधिकतर दुर्घटनाओं के पीछे तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाना तथा गलत दिशा में परिचालन प्रमुख कारण रहे हैं.

Buxar News : छह महीने में मई रहा सबसे खतरनाक महीना आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जून तक सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं मई महीने में दर्ज की गईं. मई में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई गंभीर हादसे हुए. वहीं जून में भी दुर्घटनाओं का आंकड़ा काफी अधिक रहा.

गर्मी के मौसम में बढ़ा हादसों का ग्राफ. परिवहन विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाती है. इसके साथ ही कई चालक तेज गति और यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी होती है.

हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने से बढ़ रहा खतरा एमवीआई संदीप कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इसके अलावा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खिलाफ नियमित जांच अभियान भी चलाया जा रहा है.

लापरवाही बन सकती है परिवार के लिए बड़ी त्रासदी एमवीआई ने लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही किसी परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है. वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें.

प्रतापसागर के पास सबसे ज्यादा हादसे, यू-टर्न बना खतरा अधिकारियों के अनुसार बक्सर-पटना फोरलेन एनएच पर प्रतापसागर के पास सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं. यहां गांवों में आने-जाने के लिए एनएच पर यू-टर्न बनाया गया है. वाहनों की तेज रफ्तार और थोड़ी सी असावधानी के कारण यहां हादसों की संख्या बढ़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर नियमित पुलिस व्यवस्था नहीं होने से भी परेशानी बढ़ती है.

गोलंबर के पास सबसे कम दुर्घटनाएं वहीं बक्सर गोलंबर के पास सड़क हादसों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है. अधिकारियों के अनुसार यहां पुलिस की नियमित तैनाती और निगरानी के कारण दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रहा है.

छह महीने में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा:

माहदुर्घटनामृतकघायल
जनवरी14144
फरवरी13126
मार्च17169
अप्रैल1077
मई17186
जून211711


विज्ञापन
Parshant Kumar Rai

लेखक के बारे में

By Parshant Kumar Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन