पटना से पूर्णिया सिर्फ 3 घंटे में पहुंचेंगे, बिहार के पहले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम हुआ तेज, देखें लेटेस्ट अपडेट
पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे (AI फोटो)
Patna Purnia Greenfield Expressway: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना समस्तीपुर में तेजी से आगे बढ़ रही है. जमीन अधिग्रहण शुरू हो चुका है और 400 से ज्यादा आपत्तियां दर्ज हुई हैं. इस एक्सप्रेस-वे के बनने से यात्रा आसान होगी. आइये जानते हैं इसे लेकर क्या अपडेट आया है?
Patna Purnia Greenfield Expressway: समस्तीपुर जिले से गुजरने वाले पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसका सरकारी गजट भी जारी कर दिया गया है. अभी तक 400 से ज्यादा लोगों ने दावा और आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिनका निपटारा जिला प्रशासन तेजी से कर रहा है.
आपके शहर में
इस प्रोजेक्ट के बारे में जानिये
यह एक्सप्रेस-वे पूरी तरह बिहार की सीमा के अंदर बनेगा. केंद्र सरकार से इस प्रोजेक्ट को वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है. निर्माण हैम मॉडल के तहत होगा, जिसमें 40 फीसदी पैसा सरकार देगी, जबकि 60 फीसदी राशि निर्माण एजेंसी लगाएगी. बाद में एजेंसी टोल के जरिए अपनी लागत वसूलेगी.
समस्तीपुर में दो हिस्सों में बनेगी
समस्तीपुर जिले में यह सड़क दो हिस्सों में बनेगी. पहला पैकेज वैशाली सीमा से रोसड़ा के भिरहा तक 84.5 किलोमीटर लंबा होगा. इस पर करीब 10083.96 करोड़ रुपये खर्च होंगे. दूसरा पैकेज भिरहा से सरौंजा तक 51.835 किलोमीटर का होगा.इसकी लागत 8564.82 करोड़ रुपये तय की गई है. इस सड़क के लिए कुल 2236 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है. इसमें निजी, सरकारी और वन भूमि शामिल है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कहां-कहां से गुजरेगा
यह एक्सप्रेस-वे मोरवा, सरायरंजन, उजियारपुर, विभूतिपुर, खानपुर और रोसड़ा से होकर गुजरेगा. इसके बनने के बाद पटना से पूर्णिया की दूरी सिर्फ 3 घंटे में पूरी हो सकेगी. साथ ही समस्तीपुर, दलसिंहसराय और रोसड़ा जैसे शहरों में व्यापार, रोजगार, होटल, ट्रांसपोर्ट और छोटे उद्योगों को बड़ा फायदा मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के खून-पसीने से बनी है जेडीयू, संजय झा बोले- आगे भी पार्टी को करेंगे मजबूत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए