समस्तीपुर में सड़क हादसे में तीन युवक लहूलुहान, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने किया रेफर

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित हरपुर बोचहा गांव में प्रेम विहार पार्क के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे तीन युवक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गए. इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी और सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bike Accident News: ससुराल से घूमने निकले थे तीनों युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक सिमरी स्थित अपने ससुराल से एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए निकले थे. इसी क्रम में वे हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक हादसे के शिकार हो गए. घायलों की पहचान बाजितपुर बाजार के फरसा चौक वार्ड तीन निवासी राज कुमार पासवान के पुत्र छोटू कुमार (25), मंसूर चौक निवासी बृजेश पासवान के पुत्र रोशन कुमार (26) तथा लगुनिया निवासी संजीव कुमार (24) के रूप में हुई है.

Samastipur Road Accident: प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर ले जाया गया. वहां तैनात डॉक्टरों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, घायलों की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज के लिए तीनों को सदर अस्पताल/हायर सेंटर रेफर कर दिया.

हादसे के कारणों की स्पष्ट वजह अज्ञात

दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है. स्थानीय स्तर पर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में सीधी टक्कर मारी है या फिर बाइक खुद अनियंत्रित होकर किसी पेड़ या अन्य वस्तु से टकरा गई. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद घटना की छानबीन में जुट गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन